फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली मम्मी-पापा बनकर की 32 बच्चों की तस्करी

Tue, 09 Feb 2016 06:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहद चौकाने वाला सनसनीखेज मामला बैंगलुरू का है। पुलिस ने 16 लोगों को बच्चों की तस्करी के आरोप में दबोचा है। पुलिस की माने तो ये गैंग बच्चों को अमेरिका ले जाकर वहीं छोड़ आता था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गैंग के गुर्गे बच्चों के नकली माता-पिता बनकर और फर्जी कागजातों का इस्तेमाल कर उन्हें अमेरिका ले जाते थे।

पुलिस की मानें तो बैंगलुरू में मानव तस्करी को अंजाम देने वाली गैंग की भनक साल भर पहले ही लग गई थी। तब से ही इस गैंग को दबोचने की तैयारियां शुरू हो गई थीं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार हुए लोगों के जरिए वो और भी आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब होगी और बड़े रैकेट का भंडाफोड़ होगा।
विज्ञापन

अवैध बाजार में मानव अंगों को बेचने का हो सकता है मामला

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पुलिस की पूछताछ के दौरान 44 वर्षीय आरोपी उदय प्रताप सिंह ने बताया है कि वो अमेरिका में पलायन कर आने वाले बच्चों को सुविधाएं मुहैया करा रहा था। उदय प्रताप सिंह मानव तस्करी गैंग का सरगना बताया जा रहा है।

पुलिस को शक है कि ये गैंग मानव तस्करी को करने वाले दूसरे गिरोहों से जुड़ी हो सकती है और इनका काम अवैध बाजार में मानव अंगों को बेचने का भी हो सकता है। पुलिस को हालांकि अभी उन ठिकानों के बारे में कुछ भी पता नहीं है, जहां बच्चों को भेजा गया है।

चेन्नई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि वे जांच में पुलिस की हर संभव मदद कर रहे हैं। दूतावास के प्रवक्ता के मुताबिक फर्जी दस्तावेजों के जरिए यात्रा करने वाले लोगों को वे पूरी गंभीरता से लेते हैं और मामले में बैगलुरु अथॉरिटी के साथ काम कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें