फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइस प्रिंसिपल ने टीचर की अश्लील वीडियो नेट पर डाली

Fri, 18 Mar 2016 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सिरसा के रोड़ी क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल के उपप्रधानाचार्य ने शिक्षिका की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल साइट पर डाल दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना रोड़ी पुलिस ने आईटी एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रोड़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने बताया कि उसकी लड़की एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। उसने बताया कि दो दिन पूर्व स्कूल के उपप्रधानाचार्य रमेश जैन ने उसकी पुत्री को छुट्टी के बाद किसी काम के बहाने स्कूल में रोक लिया।

रमेश ने सभी बच्चों के जाने के बाद उसकी बेटी को अकेले कमरे में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। इस दौरान उसने मोबाइल से पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बनाई। उसने युवती को इस बारे में किसी को बताने से मना किया और धमकी दी कि वह वीडियो को वायरल कर देगा।
विज्ञापन


युवती ने जब इसकी जानकारी परिजनों को दी तो आरोपी ने फेसबुक व व्हाटसएप पर वीडियो डाल दी। जिसके बाद युवती के पिता ने युवती को साथ लेकर महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी उपप्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें