फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग फोन नंबरों से युवती को भेजता था अश्लील मैसेज, आईटी एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

Sun, 26 Aug 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
एसएमएस
विज्ञापन
एक शख्स अलग-अलग नंबरों से फोन करके युवती को अश्लील मैसेज भेजता था। गलत भाषा का इस्तेमाल करके दुर्व्यवहार करता था। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामला पंजाब के लुधियाना का, विभिन्न कंपनियों के फोन नंबरों से महानगर की एक युवती को गलत शब्दावली और संदेश भेज कर परेशान करने वाले एक आरोपी के खिलाफ थाना हैबोवाल की पुलिस ने आईटी एक्ट के साथ साथ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने यह मामला हैबोवाल के प्रेम नगर निवासी युवती की शिकायत पर हरियाणा के अंबाला निवासी अजय शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी ने कुछ समय पहले उसके फोन नंबर पर फोन कर गलत भाषा का इस्तेमाल किया और उसके बाद संदेश भेज कर उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा।

उसने इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो आरोपी ने हटने की बजाए उसके परिजनों को भी अलग अलग कंपनियों के फोन नंबर से उसके पारिवारिक सदस्यों को फोन कर या फिर मैसेज भेज कर गलत भाषा का इस्तेमाल कर दुर्व्यवहार करने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी। एसीपी वेस्ट गुरप्रीत सिंह द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


एसीपी वेस्ट गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें