फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीसी मोहम्मद शाईन पर कार्रवाई का रास्ता साफ

Fri, 09 Oct 2015 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी पीए पूनम मलिक को नियमों के खिलाफ तरक्की देने के मामले में फंसे चंडीगढ़ के पूर्व डीसी मोहम्मद शाईन के खिलाफ उचित कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की डिप्टी सेक्रेटरी नंदनी पालीवाल की ओर से बुधवार को हरियाणा के मुख्य सचिव को जारी पत्र में यह निर्देश दिया गया है।

मोहम्मद शाईन को समय पूर्व अपने गृह राज्य भेजने की कार्रवाई को उचित मानते हुए स्वीकृति प्रदान की गई है। साथी ही कहा है कि मोहम्मद शाईन पर बनती कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


क्या था मामला
चंडीगढ़ में अपने कार्यकाल के दौरान डीसी मोहम्मद शाईन कई विवादों में फंसे। उन पर अपनी पीए पूनम मलिक को नियमों के खिलाफ जाकर मार्केट कमेटी की सचिव बनाने का आरोप लगा।

इसके अलावा शाईन के द्वारा अपने विभाग के एक ऐसे इंस्पेक्टर को दो बार एक्सटेंशन देने का मामला भी सामने आया जिस पर एफआईआर दर्ज थी। उन्होंने यह एक्सटेंशन अलाअधिकारियों को बिना जानकारी दिए दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें