फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पर लगा दाग: नशा तस्कर से पैसे लेने के आरोप में एडिशनल एसएचओ गिरफ्तार, STF ने लिया एक्शन

Fri, 29 Jul 2022 01:55 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

डीएसपी विवेंदर महाजन ने अपनी टीम के साथ लोपोके थाने में दबिश दे दी और आरोपी नरिंदर सिंह को पैसे के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी (देहात) स्वपनदीप शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि एसएचओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी सिफारिश की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने नशा तस्कर से करीब 10 लाख रुपये वसूलने के आरोप में सीमांत थाना लोपोके के अतिरिक्त एसएचओ नरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पैसे भी बरामद हो गए हैं। एडिशनल एसएचओ के खिलाफ केस दर्ज किए जाने संबंधी कार्रवाई देर रात तक जारी थी। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक स्पेशल टास्क फोर्स ने कुछ समय पहले लोपोके थानाक्षेत्र के गांव चक्क औल के एक व्यक्ति को एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था। इस समय वह जमानत पर है। उसने एसटीएफ को बताया कि जब वह जेल में था तो लोपोके थाना के एडिशनल एसएचओ नरिंदर सिंह ने उसे एसटीएफ के अधिकारियों को खुश करने के नाम पर लाखों रुपये वसूले थे। 

अब वह फिर से पैसे मांग रहा है और दबाव बना रहा है। डर की वजह से उसने पैसे भी दे दिए हैं। इसकी सूचना मिलने पर स्पेशल टास्क फोर्स के डीएसपी विवेंदर महाजन ने अपनी टीम के साथ लोपोके थाने में दबिश दे दी और आरोपी नरिंदर सिंह को पैसे के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी (देहात) स्वपनदीप शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि एसएचओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी सिफारिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें