‘हैलो...। तुम्हारे टीचर ने बोला है सिलेंडर लाने के लिए। कहा है कि एक्टिवा वाले लड़के को साथ ले जाओ’। जब एक युवक ने छात्र से इतना कहा तो वह उसके साथ हो लिया।
कुछ ही दूरी पर जाकर युवक ने एक्टिवा रुकवाकर कहा कि यह तो पूछना भूल ही गया कि सिलेंडर पड़ा कहां है? युवक ने छात्र को सड़क पर उतारा और एक्टिवा लेकर यह कहते हुए निकला कि टीचर से जगह पूछकर वापस आ रहा हूं।
छात्र इंतजार करता रहा, लेकिन न युवक लौटा और न ही उसकी एक्टिवा मिली। कुछ ऐसा ही वाक्या हुआ सेक्टर-15 में ट्यूशन पढ़ने आए एक छात्र के साथ।
सेक्टर-14 थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 406(अमानत में खयानत) व 420(धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
टीचर ने किसी युवक को उसके पास सिलेंडर लाने के लिए भेजने से इनकार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।