जीरकपुर में सुखना चौ पर एक्टिवा सवार व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी, जिसमें वह जख्मी हो गया। उसे तुरंत जीएमसीएच-32 ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, अशोक अटवाल निवासी मकान नंबर-35 योग विहार बलटाना अपने एक्टिवा से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। जब वह सुखना चौ के पास पहुंचे तो उसके स्कूटर को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह स्कूटर समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।