फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधरः दो युवकों ने काम पर जा रही लड़की पर फेंका तेजाब, पूरा चेहरा झुलसा, हालत नाजुक

Thu, 31 Jan 2019 09:38 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
युवती पर एसिड अटैक
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जालंधर के पीएपी चौक पर खड़ी एक युवती पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एसिड फेंक दिया। इससे पीड़ित 23 वर्षीय युवती काफी झुलस गई। वारदात के बाद बाइक पर सवार दोनों बदमाश रामामंडी चौराहे की तरफ फरार हो गए। पास ही खड़े ऑटो चालकों ने तत्काल पानी से लड़की का चेहरा धोया और बाद में उसको रामामंडी स्थित एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने शातिर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 7.10 बजे पर पीएपी चौक पर एक लड़की खड़ी थी तभी बाइक सवार दो युवक उसके निकट पहुंचे, दोनों ने अपना चेहरा ढक रखा था। एक युवक ने उस पर एसिड फेंक दिया। इस वारदात में युवती बुरी तरह से झुलस गई। 

एसीपी कैंट दलबीर सिंह का कहना है कि पुलिस के पास लड़की ने अपने बयान कलमबद्ध करा दिये हैं, जिसमें उसने अभी किसी का नाम नहीं लिखाया है। लड़की काफी सहमी हुई है और पुलिस लड़की की हालत सामान्य होने का इंतजार कर रही है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जिसमें इतना ही पता चला है कि लड़के वारदात को अंजाम देने के बाद रामाममंडी चौराहे की तरफ निकल गए। 

विज्ञापन


अब वह यू टर्न लेकर सिटी की तरफ आए या फगवाड़ा की तरफ गए, यह साफ नहीं हो पाया है। लड़की के परिवार वालों को विश्वास में लेकर बातचीत व पूछताछ की जा रही है, ताकि ऐसे युवक का पता चल सके जो लड़की को परेशान कर रहा हो। पुलिस मोबाइल कॉल्स व लोकेशन की जांच कर रही है, क्योंकि आशंका है कि दोनों शातिर लड़की के घर से ही उसके पीछे लगे होंगे और पीएपी चौराहे पर जब उनको मौका मिला उन्होंने तेजाब फेंक दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें