फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंगी युवक, एक्सीडेंट के बाद गाड़ी की नंबर प्लेट तोड़ ले गए

Sun, 06 Mar 2016 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कार एक्‍सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस के लिए रात में युवकों से निपटना आसान नहीं रहता, खासकर वीकेंड की रात में तो कई बार पुलिस के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाता हैं। इसी तरह शुक्रवार की रात को शहर में निकलने पर कहीं चूहों की वजह से घंटे भर अलार्म बजता रहा तो कहीं हेड कांस्टेबल से युवक चालान बुक छीन कर फरार हो गए। वहीं, एक्सीडेंट के बाद लड़के गाड़ी की नंबर प्लेट लेकर भाग गए।
विज्ञापन

 
एक्सीडेंट के बाद लड़के वाहन की नंबर प्लेट तोड़कर ले भागे
रात को 10 बजे सेक्टर 40-41 पर एक जीप रेलिंग तोड़ती हुई दूसरी सड़क की तरफ आ गई। हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोट नही आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जीप में तीन चार युवक सवार थे।  जीप की स्पीड काफी तेज थी। इसी दौरान अचानक जीप रेलिंग तोड़ती हुई सड़क की दूसरी तरफ आ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि युवकों ने शराब पी रखी थी। जीप से एक बीयर की बोतल भी मिली थी। मौके पर इंस्प्क्टर रंजीत सिंह पहुंचे। इससे पहले पुलिस को पता चलता कि जीप कौन चला रहे थे, युवक जीप की आगे पीछे की नंबर प्लेट तोड़कर फरार हो गए। युवकों से एक पुलिस कर्मी ने पूछा भी कि जीप कौन  चला रहा था। लकिन किसी ने भी जवाब नहीं दिया। लेकिन जैसे ही पुलिस कर्मी दूर गया वे जीप के आगे पीछे से नंबर प्लेट तोड़कर उसे लेकर भाग  गए।
विज्ञापन


जीप सड़क केबिल्कुल बीच में आ गई थी। उसको हटाने के लिए पुलिस ने रिकवरी वैन बुलवाई। सड़क पर करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया। पुलिस ने बताया कि जीप सेक्टर 49 का विजेंदर सिंह चला रहा था। विजेंदर के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। विजेंदर मूल रूप से पंजाब के मलेर कोटला का रहने वाला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें