फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से नहर में गिरी कार, ससुर और बहू की मौत

Thu, 16 Feb 2017 03:20 PM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
सड़क हादसे में पुत्रवधू समेत प्रवासी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होशियारपुर मार्ग पर गांव खुर्दपुर में सुबह करीब पांच बजे तेल टैंकर से टक्कर मारने के बाद कार बेकाबू होकर नहर में गिर गयी। जिससे कार में सवार एनआरआई व उसकी बहू की मौत हो गयी जबकि मां बेटा घायल हो गये। जिनको इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


मेला सिंह (70) निवासी भुलत्थ अपनी पत्नी जसवीर कौर (65) और अपने बेटे लखविंदर सिंह और बहू अमनदीप कौर के साथ बेगोवाल से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। कार को लखविंदर सिंह चला रहा था और जैसे ही कार होशियारपुर मार्ग पर गांव खुरदपुर पहुंची और मुड़ने लगी तो तेल के टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार बेकाबू रेलिंग तोड़ नहर में जा गिरी, और मौके पर ही मेला सिंह और उनकी बहू की मौत हो गई। मेला सिंह की पत्नी जसवीर कौर गंभीर घायल है।
विज्ञापन

'पत्नी और बहू को ले जाना चाहते थे अमेरिका'

सड़क हादसे में पुत्रवधू समेत प्रवासी की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, मेला सिंह और उसका बेटा लखविंदर सिंह पहले से ही अमेरीका में रहते हैं। लखविंदर सिंह की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। इस बार मेला सिंह अपनी पत्नी जसवीर व बहू अमनदीप कौर को साथ ले जाना चाहते थे।

इसके लिए जसवीर कौर का वीरवार को मेडिकल करवाना था। सभी परिवारिक सदस्य सुबह बेगोवाल से निकले थे और खुर्दपुर में उनके साथ हादसा हो गया। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

मेला सिंह बेगोवाल के रहने वाले थे और अमेरिकी नागरिक थे। उन्होंने अपनी बहू का अमेरिका का वीजा लगवाया था और चिकित्सा जांच के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि तेल टैंकर को जब्त कर लिया गया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बीच टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में आमदपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और चालक का पता लगाया जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें