फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध के चलते नहीं दिखा ट्राला, सीधी जा टकराई कार, 3 दोस्तों की मौत

Thu, 02 Feb 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी/नारनौंद(हरियाणा)
विज्ञापन
धुंध के चलते नहीं दिखा ट्रॉला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विवाह समारोह में भाग लेकर रात को कार में सवार होकर वापस लौट रहे तीन दोस्तों की घनी धुंध के चलते सड़क हादसे में मौत हो गई। कार में सवार चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हिसार रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान रोहतक क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय हरदीप, 28 वर्षीय गौरव उर्फ गोविंदा व 40 वर्षीय अशोक के रूप में की गई है। गोविंदा पुत्र विजय निवासी मायना, अशोक पुत्र रामपंत निवासी शिवनगर, हरदीप पुत्र कृष्ण निवासी सुंदरपुर व देवेंद्र पुत्र मल्हन निवासी सुनारिया कार में सवार होकर रोहतक से जींद के निकट उगालन गांव में अपने एक मित्र के विवाह समारोह में शामिल होकर वैगनार कार में सवार हो वापस रोहतक लौट रहे थे। कार गोविंदा चला रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

चौथा दोस्त बुरी तरह घायल

धुंध के चलते नहीं दिखा ट्रॉला - फोटो : अमर उजाला
बीती देर रात बास गांव से पहले जींद मार्ग पर घने कोहरे के चलते चालक सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्राले को नहीं देख पाया और तेज रफ्तार वैगानार कार ट्राले के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में चारों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हरदीप, गौरव व अशोक को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनका एक अन्य साथी बरवाला क्षेत्र निवासी देवेंद्र को हिसार रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें