चंडीगढ़ में अलसुबह हुए सड़क हादसे में पंचकूला के कारोबारी की मौके पर मौत हो गई। हादसा, सेक्टर 27 में स्थित जैन मंदिर के पास कार पलटने से हुआ। पुलिस ने कारोबारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 19 निवासी अंकित की पंचकूला में दुकान है। रविवार अलसुबह करीब अढ़ाई बजे वह चंडीगढ़ में कार से जा रहे थे कि सेक्टर 27 में स्थित जैन मंदिर के पास उनकी कार पलट गई। हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की वजह नहीं पता चल पाई। पुलिस जांच कर रही है।a