फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में 2 विभिन्न हादसे, छात्रा समेत 2 लोगों की मौत

Mon, 09 May 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
कार फाटक पार करते समय ट्रेन से टकरा गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के कपूरथला में शनिवार को हुए दो अलग अलग हादसों में छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा, बस स्टैंड के बाहर हुआ, जहां बस के नीचे आने से बीए की छात्रा की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। बताया जाता है कि छात्रा उसी बस में सवार थी। उसी के नीचे आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरे हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से कार चालक की मौत हो गई। हादसा, कपूरथला के मानवरहित फाटक पर हुआ। यहां कार फाटक पार करते समय ट्रेन से टकरा गई और हवा में उड़कर खेतों में जा गिरी। घटना की सूचना मिलने ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें