कार फाटक पार करते समय ट्रेन से टकरा गई
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के कपूरथला में शनिवार को हुए दो अलग अलग हादसों में छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा, बस स्टैंड के बाहर हुआ, जहां बस के नीचे आने से बीए की छात्रा की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। बताया जाता है कि छात्रा उसी बस में सवार थी। उसी के नीचे आने से उसकी मौत हो गई।
दूसरे हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से कार चालक की मौत हो गई। हादसा, कपूरथला के मानवरहित फाटक पर हुआ। यहां कार फाटक पार करते समय ट्रेन से टकरा गई और हवा में उड़कर खेतों में जा गिरी। घटना की सूचना मिलने ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।