फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को देख आपत्तिजनक हरकत करने लगा युवक, पीड़िता ने फेसबुक पर साझा किया दर्द

Tue, 24 Jul 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
शहर में किराए पर रहने वाली एक युवती ने बीते शनिवार की रात एक अज्ञात शख्स के उसे देखकर आपत्तिजनक हरकत करने के कृत्य को फेसबुक के माध्यम से साझा किया। 
विज्ञापन


युवती ने बताया कि वह रात को खाना खाने के बाद करीब साढ़े दस बजे घर के बाहर सैर करते समय मोबाइल पर गाने सुन रही थी। कुछ अन्य लोग भी सड़क पर सैर कर रहे थे। उसी दौरान युवती की नजर सड़क के दूसरी तरफ खड़े अच्छी डील-डोल वाले करीब चालीस वर्षीय एक व्यक्ति पर पड़ी।

युवती के मुताबिक व्यक्ति किसी अच्छे घर का जान पड़ता था। युवती ने बताया कि पहले वह देख नहीं सकी कि व्यक्ति क्या कर रहा था, लेकिन तभी वह उसकी तरफ बढ़ने लगा और खुलेआम आपत्तिजनक हरकत करने लगा। युवती घबराकर गई और समझ नहीं सकी कि उसे क्या करना चाहिए। इसके बाद युवती घर के अंदर चली गई और सभी परदे बंद कर लिए।
विज्ञापन


युवती ने अज्ञात आरोपी के इस कृत्या को फेसबुक के माध्यम से लोगों से सांझा कर चेताया कि देश में महिला-युवती को किस नजर से देखा जाता है। युवती ने बताया कि जब उसने उसके साथ हुए इस कृत्य को एक दोस्त से साझा किया तो उसने कहा कि ट्राइसिटी में ऐसा होना सामान्य हो चुका है और वह स्वयं ऐसी आपत्तिजनक हरकतों का कई बार सामना कर चुकी है। युवती ने कहा कि जरूरी नहीं कि ऐसे कृत्य कोई अशिक्षित शख्स ही करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें