फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridkot News: जज के घर चोरी के आरोपी ने थाने में की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

Thu, 10 Aug 2023 07:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

डीएसपी के अनुसार पुलिस ने आरोपी से चोरी का कुछ सामान बरामद भी कर लिया है जबकि बाकी सामान के बारे में पूछताछ की जानी थी। उधर, परिवार ने पुलिस पर थर्ड डिग्री टार्चर का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इसी वजह से चंदा सिंह की हालत बिगड़ी है। पुलिस अपने बचाव में झूठी कहानी गढ़ रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फरीदकोट में एसीजेएम के सरकारी आवास से गहने चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरा कॉलोनी के नौजवान चंदा सिंह ने थाना सिटी की हवालात में फंदा लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को तुरंत गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले सोमवार को एसीजेएम मोनिका लांबा के सरकारी आवास पर चोरी की घटना हुई थी। शनिवार व रविवार को छुट्टी होने के चलते जज अपने घर पर गई थीं और रात्रि का गार्द भी डयूटी करके घर चला गया था। इस दौरान सरकारी आवास में करीब ढाई लाख के गहने चोरी होने का मामला सामने आया। 

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त करते बुधवार शाम उसे गिरफ्तार कर थाने की हवालात में बंद किया था। डीएसपी आशवंत सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह आरोपी चंदा सिंह ने हवालात में एक गर्म पट्टी की मदद से ग्रिल से फंदा लगा लिया। जानकारी मिलते ही उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन


डीएसपी के अनुसार पुलिस ने आरोपी से चोरी का कुछ सामान बरामद भी कर लिया है जबकि बाकी सामान के बारे में पूछताछ की जानी थी। उधर, परिवार ने पुलिस पर थर्ड डिग्री टार्चर का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इसी वजह से चंदा सिंह की हालत बिगड़ी है। पुलिस अपने बचाव में झूठी कहानी गढ़ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें