फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, जानें हत्या के पीछे की वजह

Thu, 22 Aug 2019 07:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सीमावर्ती कस्बा अजनाला में एक युवक बलविंदर सिंह ने अपनी प्रेमिका रानी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अजनाला पुलिस थाना के एसएचओ अमनदीप सिंह के अनुसार रानी का प्रेम विवाह कुछ वर्ष पहले हुआ था। दोनों का एक छोटा बच्चा भी है। डेढ़ वर्ष पहले रानी के जीवन में बलविंदर सिंह के आने से राजा-रानी के बीच विवाद बढ़ने लगा। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- 15 साल पुरानी महत्वाकांक्षा नहीं हुई पूरी तो दिल्ली पहुंचे सिद्धू, केंद्र से लगा रहे गुहार

एक दिन रानी बलविंदर के साथ भाग गई। बलविंदर और रानी इकट्ठे रह रहे थे। बुधवार को अजनाला के एक व्यक्ति ने रानी के मायके में सूचना दी कि उनकी बेटी की बलविंदर ने हत्या कर दी है। जब रानी के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो रानी खून से लथपथ पड़ी थी और उसके शरीर पर कई जगह तेजधार हथियारों के निशान थे। 
विज्ञापन


परिजनों ने अजनाला पुलिस को सूचना दी। एसचओ अमनदीप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमनदीप सिंह ने बताया कि जांच से पता चला है कि बलविंदर भी शादीशुदा था। उसके भी बच्चे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब के अमृतसर में मिले युवक और युवती के शव, धड़ से अलग दोनों के सिर, स्कूटी भी बरामद

रानी को अपने घर लाने के बाद उसके परिवार में विवाद बढ़ने लगे थे। परिवार के सदस्य उस पर दबाव डाल रहे थे कि दो-दो पत्नियों के साथ कैसे जीवन काटेगा। वह बलविंदर पर रानी को वापस भेजने का दबाव डालते थे लेकिन रानी तैयार नहीं थी। इस कारण बलविंदर ने उसकी हत्या कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें