हरियाणा में एक और दरिंदगी का मामला सामने आया है। एक बार फिर दरिंदों ने 20 साल की युवती को हवस का शिकार बनाया। जानिए पूरा मामला।
घटना हरियाणा के फतेहाबाद जिले की है। बुधवार की शाम को एक युवती अपने घर में अकेली थी। लड़की के साथ कथित तौर पर हुआ गैंगरेप। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
आपको बता दें कि हरियाणा में एक बाद एक रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। जींद, पानीपत, फरीदाबाद और पिंजौर में रेप और हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात हाल में सामने आई हैं। हिसार में तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत की गई। मंगलवार को हिसार में एक 14 साल के किशोर ने तीन साल की बच्ची के साथ शर्मनाक करतूत की।
मासूम के माता-पिता घर से बाहर थे तो किशोर उसे अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। देर शाम जब परिजन घर आए और बच्ची को गुमसुम देख पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब 10 बजे बच्ची के परिजन मेडिकल कराने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे।