फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई टवेरा, परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत, ड्राइवर समेत सात घायल

Sun, 29 Nov 2020 07:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोड़ी/कालांवाली (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के मानसा के पास भीखी के समीप रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि चालक समेत सात छात्राएं घायल हो गईं। घायलों को मानसा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बठिंडा रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर छात्राओं के परिजन पंजाब के मानसा पहुंचे। जानकारी के अनुसार गांव भादड़ा, सुखचैन व कालांवाली से छात्राएं टवेरा गाड़ी से मोहाली में एलीमेंटरी टीचर ट्रेनिंग (ईटीटी) की परीक्षा देने जा रही थीं। 

विज्ञापन


जैसे ही गाड़ी मानसा के भीखी कस्बे के समीप पहुंची तो ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में गांव सुखचैन निवासी एक छात्रा सिमरनजीत कौर की मौत हो गई जबकि चालक सहित सात छात्राएं घायल हो गई। घायलों को मानसा में प्राथमिक उपचार के बाद बठिंडा रेफर कर दिया गया। भादड़ा निवासी कविता, सुमन व राजवीर कौर ने बताया कि वे परीक्षा देने मोहाली जा रहीं थीं। रास्ते में रविवार अलसुबह मानसा के निकट ट्रक व टवेरा की आमने-सामने की भिड़ंत हुई। 

दुर्घटना में टवेरा का अगला भाग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में भादड़ा निवासी कविता, राजवीर कौर व सुमन तथा सुखचैन निवासी मनप्रीत कौर, सुखवीर कौर व युवक हरप्रीत सिंह घायल हुए हैं। मृतक छात्रा शादीशुदा थी और उसका एक मासूम बच्चा भी है। सिविल अस्पताल मानसा के डॉक्टर वीनस ने बताया कि हमारे पास आठ मरीज जख्मी हालत में आए थे। जिनमें एक की पहले ही मौत हो चुकी थी। जिसकी पहचान सिमरनजीत कौर निवासी कालांवाली के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि दो की हालत ठीक है, जिनका इलाज जारी है और अन्य को बठिंडा रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें