फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क पर खड़ी मिक्सर मशीन से टकराई बाइक, तीन बच्चों के पिता की दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम

Sun, 06 Aug 2023 12:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

अशोक ने पुलिस को बताया कि उनकी बुआ के बेटे पवन कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी आर्थिक हालत कमजोर थी। उनके तीन बच्चे हैं। पवन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिवार में वही कमाने वाले थे। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव जटवाड़ा स्थित खिजर मकबरा पार्क के पास सड़क पर खड़ी रोड़ी-डस्ट मिक्सर मशीन में टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। वह जाहरी से सब्जी मंडी की तरफ आ रहा था। मृतक के ममेरे भाई ने सिविल लाइन थाना में शिकायत देकर मशीन मालिक के खिलापफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गांव कामी निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी बुआ का बेटा पवन (42) जाहरी स्थित कंपनी में ड्यूटी कर सब्जी मंडी की तरफ आ रहा था। जब वह खिजर मकबरा पार्क के पास पहुंचा तो उनकी बाइक सड़क पर खड़ी रोड़ी-डस्ट मिक्सर मशीन से टकरा गई। मशीन को लापरवाही से खड़ा किया गया था। 

हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे हनुमान नगर निवासी दिनेश व अन्य ने भाई को जटवाड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनके भाई को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और भाई को सोनीपत के एक निजी अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन


जहां पर बेड खाली न होने की बात कहकर चिकित्सक ने उनके भाई को दाखिल करने से मना कर दिया। इसके बाद घायल पवन को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर उसका इलाज शुरू करवाया लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अशोक ने बताया कि रोड पर मिक्सर मशीन राजू नाम के युवक ने खड़ी कर रखी है।पुलिस ने राजू के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तीन बच्चों का पिता था अशोक, आर्थिक हालत कमजोर

अशोक ने पुलिस को बताया कि उनकी बुआ के बेटे पवन कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी आर्थिक हालत कमजोर थी। उनके तीन बच्चे हैं। पवन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिवार में वही कमाने वाले थे। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें