फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रोफेसरों को अश्लील कॉल करता था प्रोफेसर का बेटा, गिफ्ट के जरिए पुलिस ने धर दबोचा

Sat, 13 Jul 2019 05:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हिसार की एक यूनिवर्सिटी में कार्यरत प्रोफेसर के बेटे को राजस्थान की एक यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसरों को अश्लील कॉल करने के आरोप में राजस्थान पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। आरोपी इंटरनेट के जरिये कॉल करता था और इसके लिए वह यूनिवर्सिटी के वाई-फाई का इस्तेमाल करता था। आरोपी 12वीं कक्षा में पढ़ता है और नाबालिग है। 

विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिनों पहले जयपुर पुलिस को एक यूनिवर्सिटी की कई महिला प्रोफेसरों ने शिकायत दी कि उन्हें कई दिनों से धमकी भरी कॉल आ रही हैं। साथ ही आरोपी इंटरनेट कॉल के जरिए उनसे अश्लील बातें भी करता है। यही नहीं उसने उन्हें गिफ्ट भी भेजे हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी
आरोपी ने राजस्थान की एक यूनिवर्सिटी की एक महिला प्रोफेसर को एप के जरिए एक गिफ्ट भेजा। महिला प्रोफेसर ने वह गिफ्ट का पार्सल पुलिस को सौंप दिया। यह गिफ्ट आइटम हैदराबाद की एक कंपनी से ऑनलाइन भेजा गया था। पुलिस ने कंपनी से संपर्क कर पता लगाया कि जिस नंबर से यह बुक कराया गया था, वह हिसार की एक यूनिवर्सिटी के वाई-फाई से कनेक्ट था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके आधार पर राजस्थान पुलिस हिसार पहुंची। यहां यूनिवर्सिटी प्रशासन की मदद से पता चला कि जिस आईडी के जरिये वह इंटरनेट कॉल करता था, वह यूनिवर्सिटी में कार्यरत एक प्रोफेसर की है। इससे पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। यही नहीं आरोपी एक पूर्व छात्र की आईडी भी इस्तेमाल कर रहा था।

अश्लील हरकत के कारण पहले भी स्कूल से निकाला गया था आरोपी
सूत्रों के मुताबिक आरोपी जब आठवीं कक्षा में पढ़ता था, उस दौरान उसने एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की थी। इससे उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। आरोपी फिलहाल 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है।

यूनिवर्सिटी से रिकॉर्ड भी साथ लेकर गई राजस्थान पुलिस
राजस्थान पुलिस यूनिवर्सिटी प्रशासन से कुछ रिकॉर्ड भी लिया है, जिसे वह अपने साथ लेकर गई है, जो इस केस में अहम सुबूत साबित होंगे।

आरोपी के खिलाफ राजस्थान में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज है। राजस्थान पुलिस गुरुवार को यहां आई थी और उसे अपने साथ लेकर चली गई। आरोपी के पिता व यूनिवर्सिटी के कई कर्मचारी भी साथ गए हैं। आरोपी बालिग है या नाबालिग, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।- दीपेंद्र, एएसआई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें