फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में युवक की बेदर्दी से हत्या, ईंट मारकर चेहरा बिगाड़ा, शव गड्ढे में फेंका

Sat, 11 Jul 2020 12:51 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

बठिंडा में बदमाशों ने एक युवक की ईंटों से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। उसका शव शुक्रवार को सुबह एनएफएल कालोनी के पास बरामद किया गया। मृतक की पहचान जोनी शर्मा निवासी आदर्श नगर, बठिंडा के तौर पर हुई है। युवक की हत्या के बाद आरोपियों ने शव को एक गड्ढे में डालकर उसके चेहरे को बुरी तरह कुचलकर दिया। 

विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलते ही पहुंचे थाना थर्मल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार सफाई सेवक का काम करने वाला जोनी शर्मा पत्नी और बच्चे के साथ आदर्श नगर में रहता था। शुक्रवार को सुबह लगभग साढे़ चार बजे वह काम के लिए घर से निकला था।

घर से थोड़ी दूर पर ही उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। आरोपियों ने वारदात को छिपाने के लिए शव खाली प्लाट के एक गड्ढे में डाल दिया। इसके बाद आरोपियों ने शव छिपाने की नीयत से मृतक के चेहरे को पहले बुरी तरह ईंट से कुचला फिर चेहरे पर लगभग दस ईंटें रख दीं और उसके बाकी शरीर पर झाड़ियां रखकर उसके ऊपर मृतक की साइकिल रख दी।
विज्ञापन


सुबह लगभग साढे़ छह बजे जैसे ही वारदात के बारे में पुलिस को पता चला तो थाना थर्मल की पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में थाना थर्मल के एसआई बलविंदर सिंह का कहना है कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही। हो सकता है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें