इंद्रप्रीत कौर की शिकायत के मुताबिक अपने माता-पिता की मौत के बाद वह अपने भाई के साथ मिलकर अपनी नानी प्रकाश कौर के पास रहने के लिए आ गए थे। आरोपी उसके भाई के ही दोस्त है और किसी समय इकट्ठे बैठकर नशा करते थे। भूपिंदर सिंह कुछ समय से नशा छोड़ना चाहता था जिस कारण वह आरोपियों से मिलने के लिए नहीं जाता था।
घर की सारी प्रॉपर्टी भूपिंदर सिंह के नाम पर है। आरोपी भूपिंदर की सारी प्रॉपर्टी हड़पना चाहते हैं। इस कारण वह उस पर नशा करने के लिए दबाव डालते थे। आरोपियों ने गुरुवार को भूपिंदर सिंह को घर से अगवा कर लिया और फरार हो गए।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर दविंदर शर्मा ने बताया कि तीनों किसी समय इकट्ठे नशा करते थे। अब भूपिंदर आरोपियों से मुलाकात नहीं करता तो आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया। आरोपी मनिंदरजीत को गिरफ्तार कर भूपिंदर को छुड़वा लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।