फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने कूड़ा फेंकने से रोका, तो तलवार से हमला कर युवक ने नाक काटी

Thu, 27 Sep 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डबवाली (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

हरियाणा के डबवाली स्थित मीना बाजार में कूड़ा फेंकने से रोकने पर एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार पर तलवार से हमला कर दिया। आसपास के दुकानदारों ने घायल को डबवाली के नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया। 

विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन मुनीष जैन पुत्र विजय कुमार जैन (जैन गौटा हाऊस) ने बताया कि कुछ लोग मीना बाजार के सामने रेलवे स्टेशन की जगह में कूड़ा डाल दिया करते थे, जिसे सभी दुकानदारों को परेशानी होती थी। कुछ दुकानदारों ने मिलकर उक्त जगह को साफ करवाकर अपने वाहन यहां खड़ा करने लग गए। बुधवार को उक्त जगह पर बाजार में स्थित एक दुकानदार ने कूड़ा फेंक दिया। 

घायल मुनीष का कहना है कि उसके पिता विजय कुमार जैन ने उक्त दुकानदार को रोका तो वह उसके पिता से झगड़ा करने लगा। झगड़े के दौरान उक्त दुकानदार तलवार ले आया। मुनीष बीच बचाव करने आया तो दुकानदार ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार से किए हमले में मुनीष की नाक पर गहरी चोट आई है। मीना बाजार के दुकानदारों ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें