दो दिन पहले 21 करोड़ का सोना पकड़े जाने के बाद आज मोहाली में दो स्पेशल नाकों के दौरान कारों से 95 लाख रुपये पकड़े गए। जानकारी मिलते ही आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैसे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्राथमिक पूछताछ के दौरान कार में मौजूद लोग कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। वहीं, पता चला कि इलाहाबाद बैंक वाले पैसा हरियाणा के टोहाना लेकर जा रहे थे और फेडरल बैंक का पैसा रोपड़ जा रहा था।