हरियाणा के नारनौल जिले के ढाणी किरारोद में एक बुजुर्ग महिला को सांड से उठाकर पटक दिया। घायल महिला की मौत हो गई। घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है। गांव के पूर्व सरपंच अशीष कुमार ने बताया कि दो दिन पहले अनची देवी (90) सुबह घर से बाहर गई थीं।