स्वतंत्रता दिवस पर 8वीं की छात्रा से रेप
चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के दिन 8वीं की छात्रा से रेप किया गया और उसे मारने की कोशिश भी की गई। मामले में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एसएसपी ईश सिंघल ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पीड़िता का सेक्टर 16 हॉस्पिटल में मेडिकल कराया गया है, जल्दी ही पूरा मामला साफ हो जाएगा। एसएसपी ने बताया कि लड़की की उम्र करीब 12 साल बताई जा रही है। सेक्टर 23 के चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क में यह वारदात तब हुई, जब लड़की परेड ग्राउंड में आजादी का जश्न मनाने के बाद घर लौट रही थी।