फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय लूटपाट गैंग के 8 बदमाश गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कर चुके कई वारदात

Mon, 04 Feb 2019 07:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

खन्ना पुलिस ने अंतर्राज्यीय बंगाली-मूसा गैंग के आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देकर तीन बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने सूबे के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश में एटीएम तोड़ने की 64 और लूटपाट की 27 वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेशकर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन


लुधियाना रेंज के डीआईजी रणबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम राकेश कुमार, हरदीप सिंह, शक्ति कुमार, बिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, मनोज कुमार व सिकंदर खान निवासी अहमदगढ़ जिला संगरूर और मनप्रीत सिंह निवासी लुधियाना हैं। गैंग के तीन बदमाश दलजीत सिंह, वरिंदर सिंह निवासी लुधियाना व ईरम खान निवासी गंगानगर हथियार छोड़कर फरार हो गए।

 पुलिस गिरफ्त में आए बदमाशों से 10 पिस्टल, 7 बाइक ,एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक एक्टीवा, 2 ऑक्सीजन सिलिंडर, 2  एलपीजी सिलिंडर, 2 गैस कटर, एक काले रंग का स्प्रे, एक रिंच, प्लास, सब्बल व साढ़े तीन लाख रुपये बरामद किए गए है। डीआईजी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना की अलग-अलग राज्यों में उन्होंने 64 एटीएम तोड़कर नगदी लूटने के अलावा 27 लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि लुधियाना सिटी में 43 एटीएम तोड़े व 13 लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। लुधियाना देहाती में 2 एटीएम व 9 लूट की वारदातें की हैं। अमृतसर में एक एटीएम, पुलिस जिला खन्ना के समराला, खन्ना व पायल क्षेत्र में 8 एटीएम ,संगरूर 6 एटीएम व 4 लूट, बरनाला में दो एटीएम, फतेहगढ़ साहिब में एक एटीएम, श्रीगंगानगर व जिला देवरिया उत्तर प्रदेश में एक-एक एटीएम तोड़ा है।

 डीआईजी ने बताया कि वारदातों के नजरिए गिरोह करोड़ों रुपये लूट चुका है। मौके से भागा एक बदमाश लुधियाना के एसडी कालेज का प्रधान भी है। डीआईजी ने बताया आगे की पूछताछ के लिए आरोपियों को अदालत में पेशकर रिमांड हासिल किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें