फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब, डेढ़ घंटे में स्नैचिंग के 6 केस

Sun, 20 Jul 2014 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात पल्सर सवार झपटमारों ने जमकर आतंक मचाया। झपटमारों ने सवा नौ बजे से लेकर सवा दस बजे तक एक घंटे में छह वारदातों को अंजाम देकर पुलिस में खलभली मचा दी।
विज्ञापन


झपटमारों ने एक महिला की चेन छीनने का प्रयास हुआ, जबकि पांच महिलाओं की चेन छीनकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने नाके लगाए, लेकिन झपटमारों का कोई सुराग नहीं लगा।

पहली वारदात सेक्टर-47 में पंजाब पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की मां के साथ हुई। महिला की सोने की छीनने का प्रयास किया, लेकिन चेन छीनने में सफल नहीं हुए और भाग गए।
विज्ञापन


इसके बाद झपटमारों ने सेक्टर-32/33 के छोटे चौक पर एक राहगीर महिला की सोने की छीन ली, तीसरी वारदात सेक्टर-49 के लाइट प्वाइंट पर एक्टीवा से जा रही महिला के साथ हुई। एक्टीवा सवार महिला के गले से सोने की चेन छीन कर झपटमार फरार हो गए।

चौथी वारदात सेक्टर-22 में एक होटल के पास हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और पीसीआर की गाड़ी पहुंची। वहीं, पांचवीं घटना सेक्टर-23 में देर शाम यादव ढाबे के पास हुई। यहां सेक्टर-23 निवासी भावना की बाइक सवार झपटमारों ने सोने की चेन झपटकर भाग गए।

उधर, झपटमारों ने सेक्टर-24 में एक महिला के गले से चेन छीनकर भाग गए। पुलिस के अनुसार, इन वारदातों को एक ही बाइक सवार झपटमारों ने अंजाम दिया। जबकि, घटनाओं के बाद एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने सभी थाना प्रभारियों और डीएसपी को अलर्ट रहने के आदेश किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें