फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 साल के व्यक्ति का खौफनाक कदम: आरा मशीन चलाया... अपनी गर्दन रखी और खुदकुशी कर ली

Sun, 07 Aug 2022 09:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के पटियाला में एक व्यक्ति ने खौफनाक कदम उठाया। उसने आरा मशीन से गर्दन काट कर आत्महत्या कर ली। उसके इस खौफनाक कदम से हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसिक परेशान एक व्यक्ति ने लकड़ी काटने वाले आरे की मशीन से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 52 साल के राजकुमार के रूप में हुई। वह धर्मपुरा बाजार का रहने वाला था। मामला पंजाब के पटियाला जिले का है। 

विज्ञापन


संबंधित थाना अर्बन एस्टेट से हवालदार हरबाज सिंह ने बताया कि मृतक राजकुमार अविवाहित था और अपने पिता के साथ धर्मपुरा बाजार में लकड़ी का काम करता था। इसी साल फरवरी में उसके पिता की मौत हो गई। इसके बाद राजकुमार काफी परेशान रहने लगा था। 

शनिवार रात वह हीरा बाग में अपने भाई दलीप सिंह के आरे पर आया और आरा खोलने के बाद लकड़ी काटने वाली मशीन चलाकर इस पर अपनी गर्दन रखकर आत्महत्या कर ली। आवाज सुनकर लोग पहुंचे लेकिन तब तक राजकुमार की मौत हो चुकी थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में मृतक के भाई के बयान पर धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें