पंजाब के तरनतारण में 51 किलो हेरोइन बरामदगी की खबर आ रही है। नए साल के शुरूआती महीनों में पंजाब में नशे की ये सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है।
पंजाब में नशों की तस्करी के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की फटकार के बाद पंजाब पुलिस ने खासी सक्रियता बरती है। विजिलेंस ब्यूरो और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सहयोग से जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
सनद रहे कि पंजाब के पूर्व डीजीपी (जेल) शशीकांत ने ये मामला उठाया है। उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में नशाखोरी के संबंध में अपील दाखिल की है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट मामले पर सरकार को कड़ी फटकार लगा चुका है।