फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर कैश वैन के सिक्योरिटी गार्ड को गोली मार बाइक सवारों ने लूटे 50 लाख, 4 घंटे बाद गिरफ्तार

Thu, 15 Nov 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी लेते पुलिस अधिकारी
विज्ञापन

पटियाला के नाभा में बुधवार सुबह अनाज मंडी स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा के बाहर कैश लेकर पहुंची इंडिगो कार के सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर बाइक सवार दो लुटेरे 50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल गार्ड की बाद में इलाज दौरान नाभा के सिविल अस्पताल में मौत हो गई। कोतवाली नाभा पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


वहीं शाम को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लूट की राशि, वारदात में इस्तेमाल हथियार और गाड़ी बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान अमनजीत सिंह उर्फ गुरी (35) और जगदेव सिंह (31) दोनों निवासी संगरूर के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि चार घंटे में ही दोनों मामले को सुलझा लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों का कोई क्राइम रिकॉर्ड नहीं है, यह उन्होंने पहली वारदात की और धरे गए।

विज्ञापन

घटना के बारे में जानकारी लेते पुलिस अधिकारी
एसपी (डी) मनजीत सिंह बराड़ ने बताया कि सुबह करीब सवा 11 बजे नाभा की अनाज मंडी स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा का अधिकारी बैंक के सिक्योरिटी गार्ड प्रेम चंद पुत्र हरी राम निवासी रोटी बसा के साथ नाभा में पटियाला गेट स्थित बैंक की मेन ब्रांच से कैश लेकर शाखा के बाहर पहुंचा। जैसे ही कार से कैश वाला बक्सा निकाल कर वह लोग अंदर जाने लगे, तो मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति वहां पहुंचे।

जिनमें से एक ने बैंक अधिकारी पर रिवाल्वर तान दी। जिस पर सिक्योरिटी गार्ड हरकत में आ गया। गार्ड कुछ कर पाता, इससे पहले ही दूसरे लुटेरे ने गार्ड की छाती में फायर कर दिया और लुटेरे बैंक अधिकारी से कैश से भरा बक्सा, जिसमें 50 लाख रुपये की नकदी थी, लूटकर बाइक पर फरार हो गए। 

खून से लथपथ गंभीर हालत में सिक्योरिटी गार्ड प्रेम चंद को तुरंत नाभा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।
जाते समय ले गए गार्ड की राइफल एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू के मुताबिक लुटेरे जाते समय गार्ड की राइफल भी ले गए। लेकिन राइफल का बट मौके पर ही गिर गया। वारदात के कुछ चश्मदीदों के मुताबिक दो पगड़ीधारी व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैंक शाखा के बाहर काफी देर से खड़े इंतजार कर रहे थे। 

जिससे साफ होता है कि लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम देने की पहले से ही तैयारी कर रखी थी। उधर शाम को हुई प्रेस कांफ्रेंस पुलिस ने दावा किया है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी बरामद कर ली है। बैंक के असिस्टेंट क्लर्क अंतरिक्ष वैध के बयान पर हत्या, लूट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें