फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल पहले लव मैरिज, अब वाइफ मर्डर

Sun, 14 Dec 2014 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मोहाली जिले में कुराली के विजय शर्मा ने शुक्रवार देर रात अपनी पत्नी रितु (30) की गला दबा कर हत्या कर दी। विजय के भाई मदन शर्मा ने रात को पुलिस को सूचना दी कि विजय दरवाजा नहीं खोल रहा, इसलिए उन्हें लगता है कि कुछ गलत हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर दरवाजा खुलवाया तो रितु का शव बिस्तर पर पड़ा था और विजय उसी कमरे में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके पर ही विजय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


विजय शर्मा की शादी पांच साल पहले सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) जिले के गांव मोहर निवासी रितु के साथ हुई थी। रितु दीपावली पर अपने मायके गई थी। विजय उसे 9 दिसंबर को कालका लेकर आया था। रितु के पिता सुंदर सिंह भी उनके साथ कालका साथ आया था। दो दिन पहले ही रितु के पिता यहां से गए थे।

विजय शर्मा की यह दूसरी शादी थी। रितु पहले उन्हीं के मकान में किराए पर रहती थी और दोनों ने आपसी प्यार के चलते परिवार की सहमति से शादी कर ली थी।

इन दोनों का चार साल का एक बेटा है। लड़की के मायके वालों का कहना है कि दोनों में आपसी झगड़ा रहता था। कालका एसीपी धर्मवीर सिंह और कालका थाना प्रभारी मनीष शर्मा मौके का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि विजय शर्मा, उसके भाई मदन शर्मा, मां कमला देवी तथा बहन प्रीति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रितु के शव का पोस्टमार्टम करवा शव मायके वालोें को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें