एंटी ड्रंकन नाके पर चेकिंग के दौरान कार चालकों से एक 12 बोर डबल बैरल गन बरामद हुई। युवकों के पास बंदूक का लाइसेंस नही था। जिसकेबाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात को ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर 33-20 की डिवाडिंग रोड पर एंटी ड्रंकन नाका लगाया हुआ था। रात को करीब 11 बजे नाके पर पुलिस ने एक सफेद वरना गाड़ी रोकी। उसको सचिंदर चला रहा था। उसकी साथ वाली सीट पर गुरप्रीत सिंह बैठा हुआ था। पुलिस जब एल्को सेंसर से सचिंदर की शराब की मात्रा चेक कर रही थी, तभी उसकी नजर गुरप्रीत पर पड़ी, उसने अपने पैरो पर गन रखी हुई थी। जांच की तो वो 12 बोर की डबल बैरल गन निकली। जब पुलिस ने गुरप्रीत से गन के लाइसेंस के बारें में पूछा तो वह लाइसेंस दिखा नहीं पाया।
जिसके बाद नाके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर कपिल देव ने 100 नंबर पर फोन कर हथियार मिलने की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस पहुंची और गन कब्जे में ले कर चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से गुरप्रीत सिंह और हरमिंदर सिंह रोपड़ और रमनीक शर्मा समराला क ा रहने वाला है। ये लोग सेक्टर 46 में अपने दोस्त रमनीक शर्मा के पास आए हुए थे। बुधवार को पुलिस ने तीनों को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने चारों युवकों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।