फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार की चरस के साथ चार छात्र गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नारकोटिक्स ब्यूरो कंट्रोल ने रविवार को खुड्डा लौहरा से एलपीयू के चार छात्रों को करीब चालीस हजार के चरस के साथ गिरफ्तार किया है। अभी चारों आरोपी छात्रों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एनसीबी डिपार्टमेंट के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर चारों छात्रों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान प्रशांत कुमार उपाध्याय, नविन कुमार बीटेक के छात्र व सनी ठाकूर व गुरमित लाल निवासी जालंधर एक्स स्टूडेंट एलपीयू के रूप में हुई।

विभाग के अनुसार चारों की तलाशी के दौरान 600ग्राम चरस बरामद किया गया है। उसकी मार्केट वैल्यू करीब 40हजार रूपया बताई जा रही है।

स्टूडेंटों में करते थे सप्लाई
नारकोटिक्स ब्यूरो कंट्रोल के अनुसार चारों आरोपी छात्रों में नशा सप्लाई करते थे। प्राथमिक सूचना व जांच के आधार पर इतनी जानकारी मिली है। इसके अलावा इनके मोबाइल फोन व अन्य की तलाशी की जा कही हैष। विभाग के आला अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से बड़ा खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें