घने कोहरे के कारण पटियाला-चीका रोड पर मंगलवार सुबह एक इनोवा कार व ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार को गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार इनोवा सवार शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए कैथल के गांव हाबड़ी से जालंधर जा रहे है कि अचानक कोहरे के कारण उनकी कार पटियाला के पास ट्रक से टकरा गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। फिलहालपुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।