फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले की थी लव मैरिज, 22 दिन पहले हुआ था बेटा, अब रोहतक में मिली लाश

Sun, 26 Jan 2020 04:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के पटेल नगर के 32 वर्षीय रामनिवास की जमीन के विवाद में गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके बाद शव को खरावड़ बाईपास के नजदीक सड़क किनारे फेंक दिया गया। रामनिवास ने डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी, जबकि 22 दिन पहले ही वह बेटे का पिता बना था। शनिवार को दिल्ली से रोहतक पहुंचे परिजनों ने यह दास्तां पुलिस के सामने बयां की। 

विज्ञापन


पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इसमें दो सगे भाई भी आरोपी बनाए गए हैं। आरोप है कि दो सगे भाइयों के साथ रामनिवास का जमीन को लेकर पांच साल से विवाद चल रहा था। जो अदालत में विचाराधीन है। इसी की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने फिलहाल शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी शिकायत में राम योगावन सिंह ने बताया कि वह मूलरूप से गांव बसंत जिला शिवहर, बिहार का रहने वाला है। उसने बताया कि वह तीन भाई बहन है। सबसे बड़ा भाई रामनिवास है। रामनिवास पटेल नगर दिल्ली के एक किराये के मकान में परिवार सहित रहता था। उसने कुछ माह पहले ही एक कार किराये पर लेकर उसमें ड्राइवर लगाया हुआ था लेकिन खर्चा न निकल पाने के कारण उसने कार को वापस लौटा दिया था। 
विज्ञापन


22 जनवरी की दोपहर एक बजे रामनिवास अपनी पत्नी व मां को यह कहकर घर से निकला कि वह अभिजीत निवासी जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल दिल्ली के पास जा रहा हूं। जहां दोनों साथ ही कहा कि अभिजीत अपने कुछ बाहर से आए हुए जानकार लोगों के पास ले जाएगा। जहां काम के सिलसिले में बातचीत होगी। 

विज्ञापन

शाम करीब सवा पांच बजे रामनिवास ने अपनी पत्नी को फोन कर कहा कि वह हरियाणा की ओर जा रहे हैं, रात करीब 10 बजे तक लौट आएंगे। इसी फोन पर बातचीत के दौरान पत्नी ने रामनिवास को घरेलू सामान लाने के बारे में भी कहा था। बताए गए समय पर जब पत्नी ने फोन किया तो रामनिवास का फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पत्नी ने इस बारे में परिजनों को बताया। जिस पर रामनिवास के बारे में सभी रिश्तेदारियों में पता किया। लेकिन उसका कही कोई भेद नहीं लगा।

कोर्ट में विचाराधीन जमीनी विवाद पर की तीन लोगों ने हत्या
परिजनों ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि शुक्रवार को उन्हें रोहतक की आईएमटी थाना पुलिस से रामनिवास के शव की खरावड़ आउटर बाईपास पर पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन देर रात को रोहतक पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद परिजनों ने पीजीआई पहुंच कर रामनिवास के शव की शनाख्त की। 

पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि पांच साल पहले गांव बसंत जगजीवन बिहार में जमीनी विवाद होने के कारण गांव के ही दो सगे भाई राजकिशोर सिंह व विजय सिंह से झगड़ा चल रहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। परिजनों ने आशंका जताई है कि इस रंजिश के चलते उक्त दोनों आरोपी सगे भाइयों ने अभिजीत के साथ मिलकर रामनिवास की गोलियां मारकर हत्या की। शव को खुर्द बुर्द करने के लिए रोहतक के खरावड़ पुल के पास फेंककर फरार हो गए। 

डेढ़ साल पहले की थी लव मैरिज, 22 दिन के बेटे का था पिता
परिजनों ने बताया कि रामनिवास से करीब डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद से दिल्ली में रहने लगे। 3 जनवरी को वह बेटे का पिता बना था। काफी दिनों से वह बेरोजगार था। रोजगार की तलाश में ही वह अभिजीत के साथ अभिजीत के परिचितों से मिलने गया था। जहां से उक्त लोग उसे रोजगार की बात कह कर हरियाणा ले गए थे और उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी।
मृतक के भाई के बयान पर राजकिशोर सिंह, विजय सिंह निवासी बसंत जगजीवन बिहार व अभिजीत के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  - कुलबीर सिंह, आईएमटी थाना प्रभारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें