फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो समझी प्यार, पर वो करता रहा बलात्कार

Thu, 02 Oct 2014 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वह 3 साल से जिससे प्यार करती थी, वह पहले से शादीशुदा होते हुए भी 3 साल तक उसका रेप करता रहा। मामला खुला तो बेवफा आशिक की पत्नी ने बेकसूर पीड़िता को कॉलेज में सब लड़कियों के सामने पीट दिया। अब बेचारी के पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था, इसलिए उसने सल्फास निगल ली। अअ वह पीजीआई में जिंदगी-मौत के बीच में जूझ रही है।
विज्ञापन


ये सनसनीखेज वारदात पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ की है। वारदात में शामिल आरोपी अकाली दल का पूर्व पार्षद हरसिमरप्रीत सिंह बाजवा है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उक्त पार्षद पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता ने निगला जहर, चंडीगढ़ रेफर

वार्ड नंबर 2 के पूर्व युवा पार्षद हरसिमरप्रीत सिंह बाजवा ने 2012 में आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीता था। जीत के बाद वह और उसका पिता अकाली दल में शामिल हो गए थे।

पीड़िता ने बताया कि वह तीन साल पहले हरसिमरप्रीत सिंह बाजवा के संपर्क में आई थी। लगभग तीन महीने के बाद उसका विवाह हो गया। बाजवा ने उसे इस बारे में नहीं बताया व शादी करने का वायदा करता रहा।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त पार्षद उसकी फोटो दिखाकर उसे नेट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा है। इस आधार पर उसने तीन सालों तक उससे दुराचार किया व जरूरत पड़ने पर पैसे भी मांगता रहा है।
विज्ञापन

ब्लैकमेल कर दुराचार व पैसे मांगने का आरोप

जब उक्त पार्षद की पत्नी को इस बारे में पता चला तो उसने कॉलेज आकर उक्त छात्रा को पूरे कॉलेज के सामने पीटा। पीड़िता ने इस घटना के बारे में अपने परिवारवालों को बताया। इसके बाद उसने बीती 21 सितंबर को दिन के समय अपने घर पर सल्फास की दवा निगल ली।

इसके बाद उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ के 32 अस्पताल रेफर कर दिया। वीरवार को सूचना मिलने बाद मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस थाना में तैनात सहायक थानेदार बलदेव सिंह और सहायक थानेदार राजवीर कौर ने समेत पुलिस पार्टी पीड़िता के पास पहुंच बयान लिखित करके हरसिमरप्रीत सिंह बाजवा पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है। जब इस मामले संबंधी पूर्व पार्षद हरसिमरप्रीत सिंह बाजवा के पिता से संपर्क किया गया तो उन्होंने उक्त दोषों को झूठा और बेबुनियाद बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें