फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में शोरूम की दीवार गिरी, 3 की मौत

Wed, 18 Jun 2014 12:07 PM IST
सुशील गंभीर/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला से अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक शोरूम की दीवार गिर जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। बचाव कार्य चल रहा है। पूरा मलबा हटा लिया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर 11 स्थित शोरूम की दीवार देर रात अचानक गिर गई। दीवार गिरने से पास की झुग्गी बस्ती में रहने वाले एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में 36 वर्षीय युवक रिजवान उसकी पत्नी शबाना और 5 वर्षीय बेटी चांदनी शामिल है।

इस हादसे में दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने उन्हें तुरंत सेक्टर 6 स्थित अस्पताल में दाखिल कराया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया। सुबह होने तक सारा मलबा हटा लिया गया है। मलबे के नीचे किसी और के दबे होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें