फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पहले महिला को मारा फिर पति को लेकर पहुंचे खेत, कहा- यह लाश पड़ी है, लालच देने पर खुला बड़ा राज

Thu, 02 Mar 2023 09:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

राजू ने पुलिस को दी शिकायत में गांव के सुमित, प्रमोद, आजाद और काला पर उनकी पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी की चुनरी से गला दबाकर हत्या की है। चारों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव उजाले खां के सरसों के खेत में पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है। महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। महिला बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में खाना बनाने का काम करती थी। आरोपियों ने महिला के पति को शव खुर्द-बुर्द करने के लिए रुपये देने का झांसा दिया तो मामले का खुलासा हो सका। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव खानपुर कलां निवासी राजू ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी पूनम (28) बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में खाना बनाने का काम करती थी। वह 28 फरवरी को सुबह ड्यूटी पर गई थी। राजू ने बताया कि उनकी पत्नी से दोपहर तक मोबाइल पर दो बार बातचीत हुई। दोपहर के बाद पूनम का मोबाइल बंद हो गया और उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 

राजू का कहना है कि गुरुवार को गांव का रघुबीर सिंह, आजाद सिंह और उसका बेटा सुमित उनके पास आए और बताया कि उनकी पत्नी गोहाना के निकट के गांव में एक कमरे में है। वह उसे उनकी पत्नी से मिलवाने की बात कहकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर गोहाना ले आए। इसके बाद राजू को गोहाना में रोहतक-पानीपत हाईवे के पास गांव गढ़ी उजाले खां के सरसों के खेत में ले गए। वहां उनकी पत्नी पूनम का शव पड़ा था और गले में चुनरी लिपटी थी। 
विज्ञापन


तीनों ने उसे शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए 8-10 लाख रुपये देने की बात कही। साथ ही कहा कि शव को नहर में फेंक देंगे और कह देंगे कि पूनम घर से भाग गई थी। बाद में शव मिलने पर कह देंगे कि डूबने से मौत हो गई। राजू घटनास्थल से घर आ गया गया और उसके बाद पुलिस को सूचना दी। शहर थाना से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल गोहाना भिजवाया। राजू ने पुलिस को दी शिकायत में गांव के सुमित, प्रमोद, आजाद और काला पर उनकी पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी की चुनरी से गला दबाकर हत्या की है। चारों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
 

महिला का शव खेत में पड़ा मिला है। पति ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिस पर चार लोगों को नामजद किया गया है। मामले में गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें