कपूरथला सदर थाने के अंतर्गत गांव गोसल में युवक के जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने जहरीला पदार्थ निगलने के बाद एक वीडियो वायरल भी वायरल किया है। इसमें 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या करने के कारणों के साथ-साथ जिम्मेदार लोगों के नाम का खुलासा किया है।
जानकारी के अनुसार मृतक सुखपाल सिंह के पिता मक्खन सिंह ने बताया कि उनका गांव के कुछ लोगों से आलू का हिसाब-किताब बाकी था। सुखपाल ने उन्हें खाली चेक दिया था लेकिन हिसाब खत्म हुए 3-4 साल हो गए थे लेकिन उक्त आरोपी ने सुखपाल को चेक वापस नहीं किया बल्कि 12 लाख की रकम उसके चेक में भरकर उसे परेशान कर रहे थे। इसी से ऊब कर सुखपाल ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
सुखपाल ने मरने से पहले अपना वीडियो भी बनाया। मृतक सुखपाल के पिता के बयान पर थाना सदर प्रभारी सोनमदीप कौर ने मामले की तुरंत जांच कर दो लोगों सतनाम सिंह और जगतार सिंह निवासी गांव जल्लोवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।