चंडीगढ़ में 23 साल के नौजवान ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। ऐसा करने के पीछे की वजह पता चली तो परिजनों के होश उड़ गए। युवक ने सुसाइड करने के पीछे बीमारी वजह बताई जा रही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए सेक्टर 24 पुलिस चौकी इंचार्ज रोहताश कुमार ने बताया कि सेक्टर 25 के रहनेवाले विजय (23) ने शुक्रवार दोपहर घर की दूसरी मंजिल पर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि विजय ने बेड की चादर से फंदा लगा कर जान दे दी। विजय को बुलाने उसका भाई जब उसके कमरे में गया तब उसने देखा कि विजय ने फंदा लगाया हुआ है। जिसके बाद उसने परिवार के अन्य लोगों को सूचित किया।
परिवार ने ही 100 नंबर पर फोन कर खुदकुशी की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पीसीआर विजय को फंदे से उतार कर जीएमसीएच 16 लेकर गई। जहां डाक्टरों ने विजय को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है परिवार का कहना है कि विजय कई बीमारियों से परेशान था।
जिस वजह से उसने सुसाइड किया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। विजय पीयू से बीए कर रहा था। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का ही सामने आया है। बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजहों का पता चलेगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और छानबीन चल रही है।