फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: प्रेमिका ने घर बुलाया और घरवालों ने तेजधार हथियारों से कर दी हत्या

Thu, 25 Jun 2020 12:19 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

  • पिता ने सुबह उठकर देखा तो बिस्तर पर नहीं मिला 20 वर्षीय बेटा
  • पुलिस ने लड़की समेत सात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवक की प्रेम संबंधों के चलते बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि शिकायतकर्ता नैब सिंह (60) निवासी ने पुलिस को बताया कि वह, उसका बड़ा बेटा बुध सिंह और छोटा बेटा इंद्रजीत सिंह खेत मजदूरी करते हैं। 

विज्ञापन


नैब सिंह के अनुसार गांव की ही एक लड़की के साथ उसके छोटे बेटे इंद्रजीत सिंह के प्रेम संबंध थे। लड़की अक्सर ही उनके बेटे को फोन करती थी। मंगलवार को शाम करीब सात बजे शिकायतकर्ता अपने दोनों बेटों के साथ खेत में मजदूरी के बाद घर लौटे थे। रात को खाना खाने के बाद परिवार सो गया। 


यह भी पढ़ें- पाक युवती बोली- मोदी जी! बॉर्डर खोल दीजिए, शादी करनी है मुझे, लोग अब ताने मारने लगे हैं
विज्ञापन


इसी दौरान बुधवार सुबह करीब चार बजे जब शिकायतकर्ता ने उठकर देखा तो उसका छोटा बेटा अपने कमरे में नहीं था। इधर-उधर देखने के बाद जब शिकायतकर्ता अपने बड़े बेटे और भाई को साथ लेकर तलाश करने गांव में निकले तो आरोपी के घर से उनके बेटे के चिल्लाने की आवाज आ रही थी।
विज्ञापन


घर के पास जाकर देखा तो आरोपी पिता, उसकी पत्नी, बेटी, चचेरे भाई उनके बेटे पर तेजधार हथियारों से वार कर रहे थे। इस दौरान शिकायतकर्ता ने फोन कर गांव के पूर्व सरपंच हरबंस सिंह को मौके पर बुलाया, जिसने आरोपियों से शिकायतकर्ता के बेटे को बचाया। गंभीर घायल इंद्रजीत सिंह को मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर सभी सात आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें