फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से कार सवार दो छात्रों की मौत

Tue, 22 Mar 2016 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
accident - फोटो : demo
विज्ञापन
ओल्ड पंचकूला के पास रविवार देर रात बस और कार के बीच भिड़ंत हो गई। घटना में कार सवार दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में एक युवती समेत चार युवक सवार थे। घायल छात्र को पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मृतक युवकों की पहचान जींद निवासी के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने सोमवार को हिमाचल रोडवेज के बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात ओल्ड पंचकूला की लाल बत्ती पर शिमला से चंडीगढ़ आ रही बस और जीरकपुर से कालका की ओर जा रही कार में भिड़ंत हो गई थी। घटना में दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो साथियों ने सेक्टर छह अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में सिमरन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने हिमाचल रोडवेज के ड्राइवर कांगड़ा निवासी विजय को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-5 थाना के सहायक उपनिरीक्षक जसविंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों में शामिल जिला जींद के गांव करसौला निवासी रितेश लाठर के पिता राजकुमार लाठर आबकारी एवं कराधान विभाग में अधिकारी हैं। वहीं दूसरा मृतक युवक भी जींद जिला का रहने वाला था। जींद की भगत सिंह कालोनी निवासी अनुज पुत्र रणबीर सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गया।

दोनों छात्रों को हादसे के बाद पंचकूला सेक्टर छह में दाखिल कराया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में सिमरन बाल-बाल बच गई, जबकि साथी अमित पुत्र राज कुमार निवासी जिला जींद गांव गढबाली को चोटें आई हैं। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें