गुरुकुल कुरुक्षेत्र के दो एनसीसी कैडेट दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को सलामी देंगे। कई प्रशिक्षण शिविर के बाद दिल्ली में उनका चयन किया गया है।
गुरुकुल प्राचार्य डॉ. देवव्रत आचार्य ने बताया कि गुरुकुल के रवींद्र और मुकुल का चयन छह महीने के प्रशिक्षण के पश्चात राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया गया है। अंबाला में आयोजित तीन शिविरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन व उपलब्धियों के मूल्यांकन के बाद रवींद्र व मुकुल का चयन अंबाला ग्रुप की टुकड़ी में किया गया।
इसके पश्चात चार प्रशिक्षण शिविर चंडीगढ़ निदेशालय द्वारा आयोजित किए गए। इस शिविर में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के कैडेट्स शामिल थे। चंडीगढ़ निदेशालय द्वारा इनका चयन सर्वश्रेष्ठ कैडेट के रूप में किया गया।