फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनेपर्स का टेरर, दिनदिहाड़े पार्क से उठा ले गए दो बच्चे

Mon, 11 May 2015 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-68 स्थित सिटी पार्क में खेलते दो बच्चों को गत शाम अगवा कर लिया गया। बच्चों की पहचान अजय और योगराज के रूप में हुई। दोनों फेज-9 स्थित सरकारी एलिमेंटरी स्कूल में चौथी और तीसरी कक्षा के छात्र बताए जा रहे हैं। घरवालों ने इसकी सूचना थाना फेज-8 पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


पुलिस वालों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अजय और योगराज के स्कूल में शनिवार को छुट्टी थी। दोनों दोस्त सेक्टर-68 के सिटी पार्क में खेल रहे थे। जब देर शाम तक बच्चे घर नहीं पहुंचे तो लोग इकट्ठे हो गए और बच्चों की तलाश शुरू कर दी। बच्चों के परिजनों ने उन बच्चों से पूछताछ की जो उनके साथ खेल रहे थे।

बच्चों ने बताया कि दोनों शाम पांच बजे तक पार्क में खेल रहे थे। उनके सामने ही एक ऑटो वाला दोनों को अपने साथ बैठाकर ले गया। ऑटो वाले ने रुमाल से अपना चेहरा कवर किया हुआ था। इसके बाद उन्हें उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

शिकायत के बावजूद दर्ज नहीं किया मामला

बच्चों के परिजन रविवार सुबह फेज-8 के पुलिस थाने पहुंचे। परिजनों की शिकायत के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया गया। फेज-8 के एसएचओ अमरबीर ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। पूरे राज्य में मैसेज फ्लैश कर दिया गया है। आरोपियों को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा। बच्चों के परिजनों की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा बढ़िया नहीं है। योगराज के पिता रेहड़ी लगाते हैं तो अजय के पिता प्लंबर का काम करते हैं।

चार महीने से नहीं लग पाया मनीष का सुराग
27 जनवरी 2015 को घर के बाहर से खेलते हुए तीन साल का मनीष नाम का बच्चा गायब हो गया था। मनीष के माता पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। घटना के बाद पुलिस ने इनाम राशि भी रखी थी। इसके अलावा पूरे शहर में पोस्टर व बैनर तक लगाए गए थे। लेकिन अभी तक भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

मेहरम और एक बच्ची की चली गई थी जान

इससे पहले गत वर्ष फेज-9 से आस्ट्रेलिया में पैदा हुआ पांच वर्षीय बच्चा मेहरम संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। काफी दिन तक पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पाई थी। इसके बाद सेक्टर-69 में जंगली एरिया से बच्चे का शव मिला था। शव पूरी तरह से गला सड़ा हुआ था।

पुलिस ने केस में बच्चे के पड़ोसी तेजिंदर सिंह गंजू को गिरफ्तार किया था। इसी तरह खरड़ में भी एक आठ वर्षीय बच्ची गायब हुई थी। बच्ची का शव पार्क से मिला था। इस दौरान पुष्टि हुई थी कि बच्ची को रेप करने के बाद मारा गया था। बच्ची का पड़ोसी ही कातिल निकला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें