फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच मर्डर केस में दो गिरफ्तार, 4 आरोपी अब तक पकड़ से बाहर

Fri, 21 Apr 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सरपंच मर्डर केस में गिरफ्तारी - फोटो : file photo
विज्ञापन
सरपंच सतनाम मर्डर केस में वीरवार को पुलिस ने सुपारी किलर अर्शदीप व तीरथ सिंह को गिरफ्तार कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने दोपहर दोनों संदिग्ध आरोपियों को पांचवीं बार इंवेस्टिगेशन ज्वाइन करवाने के बाद गिरफ्तारी डाली है। दूसरी ओर तीरथ और अर्शदीप के परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात कर यूटी पुलिस पर दबाव में गिरफ्तारी करने का आरोप लगाया है। मलोया थाना पुलिस ने आरोपी 25 वर्षीय अर्शदीप व 50 वर्षीय तीरथ की गिरफ्तारी ठोस सुबूतों के आधार पर करने का दावा किया है। 
विज्ञापन


इस आधार पर की गिरफ्तारी
पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों की सतनाम की फैमिली से पुरानी रंजिश थी। पीड़ित पजिनों द्वारा सौंपे दोनों परिवार की रंजिश से संबंधित दस्तावेज व वारदातों की लिस्ट की जांच के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने खुद सरपंच की हत्या न करके सुपारी देकर वारदात के समय खुद को सीसीटीवी कैमरे की जद में कर लिया था। इसी फुटेज को परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया।

5 दिन से चल रही पूछताछ
पुलिस के अनुसार होशियारपुर निवासी अर्शदीप व तीरथ सिंह से पुलिस पांच दिन से पूछताछ कर रही है। पहले दिन से अभी तक दोनों आरोपी खुद पुलिस की इंवेस्टिगेशन ज्वाइन करने चंडीगढ़ आते थे और लंबी पूछताछ के बाद शाम को घर चले जाते थे। वीरवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307,334,120बी, आर्म्स एक्ट, 34 आईपीसी के साथ बाद में धारा 302 के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


4 दिन की रिमांड, टीम लेकर पहुंची पंजाब
मलोया थाना पुलिस ने अर्शदीप व तीरथ सिंह का 4 दिन का रिमांड लेते ही स्पेशल टीम के साथ पंजाब में रेड डालने के लिए भेज दिया।  पुलिस के अनुसार दोनों की निशानदेही पर अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी .12बोर की 2 नाली व अन्य सुबूतों को बरामद करने में लगी है। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों को रिमांड में लिया है।

अभी चार आरोपियों की तलाश
सरपंच मर्डर केस में नामजद अभी चार आरोपियों की तलाश में यूटी पुलिस के पसीने छूट गए हैं। इनमें हरिंदर सिंह रिंडा, दिलप्रीत, हरजिंदर उर्फ आकाश, बॉबी की गिरफ्तारी शामिल है।
विज्ञापन

आरोपी तीरथ के परिजन पहुंचे हेडक्वार्टर, लगाया आरोप

पुलिस से मिलने गए आरोपियों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

आरोपी तीरथ की पत्नी, छोटे भाई सहित करीब 20 लोग वीरवार सुबह पुलिस हेडक्वार्टर सेक्टर-9 में एसएसपी से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बाहर निकलकर आरोप लगाया कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव और अपना पल्ला छुड़ाने के लिए धक्के से तीरथ व अर्शदीप की गिरफ्तारी कर ली।

इससे पहले दोनों के खिलाफ कहीं भी किसी तरह का क्रिमिनल केस दर्ज नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दोनों ने खुद आकर पुलिस की जांच ज्वाइन की थी और सुबूतों को देखकर पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि किसी भी हालत में किसी बेगुनाह की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। 

9 अप्रैल को हुई थी हत्या
9 अप्रैल को सेक्टर-38 गुरुद्वारे के बाहर होशियारपुर के सरपंच सतनाम की 7 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज करके जांच व पूछताछ कर रही है।

आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। परिजन अपने सबूत कोर्ट में पेश कर सकते है।
- राम रतन शर्मा, मलोया थाना प्रभारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें