चंडीगढ़ में वारदात को अंजाम देने की योजना को अंजाम देने के मकसद से निकले दो लोगों ने पुलिस ने धनास पुल के पास गिरफ्तार किया है।
उनके पास एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि डड्डूमाजरा निवासी संजय और मनोज यूपी से देसी कट्टा लाए थे, दोनों चंडीगढ़ में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
धनास चौकी प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि दोनों को धनास पुल के पास देसी कट्टा और जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।