बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए फार्म भरने के बहाने से लूटे 15 हजार
पंचकूला। बैंक में पैसे जमा कराने आए एक व्यक्ति से फार्म भरने के बहाने 15 हजार रुपये लूटने के बाद लुटेरे फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-19 बैंक में एक व्यक्ति ललन पैसे जमा करवाने आया था। उसके साथ खड़े व्यक्ति ने फार्म भरने के बहाने ललन से 15 हजार लूट कर फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह अपने मालिक से तनख्वाह लेकर बैंक में 15 हजार रुपये जमा कराने आया था। उसे फार्म नहीं भरना आता था तो साथ में खड़े एक अनजान व्यक्ति ने फार्म भरने की बात कही। फार्म भरते समय नोटों की संख्या जानने के लिए उसने हाथ से गिनने के लिए पैसे मांगे। इसी दौरान पैसे लेने के बाद वह व्यक्ति बैंक के बाहर की ओर भाग गया। सेक्टर-19 चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज ले ली है जिसमें आरोपी पैसे लेकर बैंक से बाहर आता दिखाई भी दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने करीब दो घंटे सर्च अभियान भी चलाया। अभी तक आरोपी कोई सुराग नहीं लग पाया है। फुटेज की मदद से लुटेरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।