फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में दो महिलाओं समेत छह लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरड़। गांव रोड़ा में जमीनी विवाद को लेकर हुई लड़ाई में सदर पुलिस खरड़ ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएचओ भगवंत सिंह ने बताया कि स्वर्णजीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी गांव रोड़ा थाना घडुआं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अपने खेतों में घर बनाया हुआ है। जहां वह परिवार समेत रह रहा है। स्वर्णजीत सिंह ने अपनी शिकायत में आगे लिखा है कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में बैठा हुआ था कि इसी बीच दोपहर लगभग एक बजे उसका भाई कंवरजीत सिंह अपने समधी तथा कुछ अन्य लोगों के साथ वहां आ गया और इन लोगों ने आते ही उसकी खाली पड़ी जमीन पर अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया और पशुओं के लिए बनाए शेड को भी तोड़ना शुरू कर दिया। उसने आगे लिखा है कि जब उसके पिता प्यारा सिह तथा उसके लड़के ने इन लोगों को ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उसके पिता को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी बीच कुछ अन्य लोग सीमेंट के पिल्लर गाड़ कर कांटेदार तार लगाने गए। स्वर्णजीत सिंह ने बताया कि झगड़े में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन करके कंवरजीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह, रविंदरपाल सिंह, परमजीत सिंह पुत्र कंवरजीत सिंह, मनदीप कौर, रुपिंदर कौर, अमृतपाल सिंह समेत चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें